25 Apr 2024, 18:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने गंगा में विसर्जित कीं दोस्त की अस्थियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2017 10:48AM | Updated Date: Mar 8 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ मंगलवार को अपने दोस्त स्टीफन की अस्थियां विसर्जित करने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पहुंचे। स्टीफन की चार महीने पहले मृत्यु हुई थी।
 
इस्कॉन मंदिर के सामने सड़क पर रहने वाले स्टीफन की इच्छा थी कि मरने के बाद उनकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाए। अस्थियां विसर्जन के लिए स्टीव के साथ उनके दोस्त जॉनसन भी थे। स्टीव वॉ ने मीडिया को बताया कि स्टीफन मेरा बहुत प्यारा दोस्त था। वह इस्कॉन मंदिर से जुड़ा था। मंदिर में वह पूजा-पाठ कर भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाता था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »