20 Apr 2024, 13:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कुशल मेंडिस की बेहतरीन पारी से श्रीलंका मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2017 10:42AM | Updated Date: Mar 8 2017 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाले। कुशल मेंडिस की नाबाद 166 रन की बेहतरीन पारी से श्रीलंका ने पहले क्रिकेट टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन मंगलवार को मजबूत स्कोर बनाया। गाले स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने स्टंप तक 88 ओवर में 4 विकेट पर 321 रन बनाए। मेंडिस 166 और निरोशन डिकवेला 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 
1000 टेस्ट रन पूरे
श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने 242 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 166 रन में 18 चौके और 2 छक्के लगाए। मेंडिस ने अपनी इस पारी से टेस्ट क्रिकेट में 15वें टेस्ट में अपने 1000 रन भी पूरे किए। असेला गुणारत्ने ने 134 गेंदों पर 7 चौके लगाते हुए 85 रनों की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 196 रनों की साझेदारी की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »