25 Apr 2024, 11:41:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने की ऐसी हरकत....खो दिया अपना सम्‍मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 10:33AM | Updated Date: Mar 7 2017 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। आॅस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हिली ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रति उनके अंदर बहुत सम्मान था, लेकिन बेंगलुरु टेस्ट में आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार छींटाकशी के कारण उन्होंने उनके लिए यह सम्मान खो दिया है।
 
हिली ने कहा- विराट पर दबाव साफ दिखने लगा है। मैं उनके लिए सम्मान खो रहा हूं। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वियों का अधिक सम्मान करना चाहिए था। स्टीवन स्मिथ और उनके खिलाड़ियों के साथ उन्होंने जैसी छींटाकशी की, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। विराट को अपनी मैदानी आक्रामकता को कम करना चाहिए। वह जो कुछ भी कर रहे हैं इससे उनके ही खिलाड़ियों पर दबाव बन रहा है। 
 
हिली ने कहा- मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैंने जिन्हें देखा उनमें विराट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उनका जज्बा और विरोधी के खिलाफ आक्रामकता अतीत में अच्छी रही है, विशेषकर जब वह कप्तान नहीं थे। इससे उनकी टीम उनके साथ चलती थी। मुझे लगता है कि अब यह उनके लिए अच्छा नहीं है। कोहली में कमियां दिखने लगी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »