28 Mar 2024, 19:40:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कड़ी सुरक्षा के बीच पेशावर जल्मी ने जीता PSL खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 5:10PM | Updated Date: Mar 6 2017 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। डैरेन सैमी की पेशावर जाल्मी ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फाइनल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 58 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सेना की छावनी की तरह नजर आ रहे गद्दाफी स्टेडियम में पेशावर जाल्मी के 148/6 के जवाब में क्वेटा की पारी 16.3 ओवरों में 90 रनों पर सिमट गई। सैमी, मार्लोन सैमुअल्स और क्रिस जॉर्डन को पाकिस्तान सेना की कैप प्रदान की गई।
 
149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्वेटा की शुरुआत बेहद खराब रही और 13 रनों पर उसके तीन प्रमुख बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सीन इर्विन ने 24 और कप्तान सरफराज अहमद ने 22 रन बनाए। मोहम्मद असगर ने 16 रनों पर 3 विकेट लिए। वहाब रियाज ने 13 रनों पर 2 और हसन अली ने 13 रनों पर 2 विकेट लिए।
 
इससे पहले पेशावर को कामरान अकमल ने 40 रन बनाते हुए अच्छी शुरुआत दिलाई। सैमी ने मात्र 11 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाते हुए स्कोर को चुनौतीपूर्ण बनाया। रेयाद इ‍मरित ने 30 रनों पर 3 विकेट लिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »