25 Apr 2024, 21:53:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गांगुली ने मारी पलटी- जमकर की आॅस्ट्रेलियाई स्पिनरों की तारीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 12:43PM | Updated Date: Mar 6 2017 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने आॅस्ट्रेलियाई स्पिन आक्रमण नाथन लियोन और स्टीव ओकीफे की तारीफ करते हुए कहा है कि मेहमान टीम के स्पिनरों का प्रदर्शन लाजवाब है और उपमहाद्वीप में स्पिनरों का इससे अच्छा प्रदर्शन उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।  गांगुली ने कहा, उनके दो स्पिनर दोनों छोर से दबाव बना रहे हैं। 

इससे पहले भारतीय टीम इस तरह की रणनीति अपनाती थी, लेकिन मैंने कभी आॅस्ट्रेलियाई स्पिनरों को इतना दबाव बनाते हुए नहीं देखा। उनके स्पिनरों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। आॅस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर ओकीफे ने पुणे में पहले टेस्ट में 70 रन देकर 12 विकेट चटकाए जो भारतीय सरजमीं पर किसी विदेशी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं लाथन लियोन ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 50 रन देकर 8 विकेट हासिल किए जिससे भारत 189 रन पर ध्वस्त हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »