20 Apr 2024, 04:31:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वॉर्नर को आउट करते ही अश्विन ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 3:48PM | Updated Date: Mar 5 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। भारतीय गेंदबाजों विशेषकर स्पिनरों ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के टर्निंग विकेट पर आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काफी परेशानी में रखा है। टीम इंडिया के सामने वॉर्नर सबसे बड़ी चुनौती थे, लेकिन अश्विन ने उन्हें पवेलियन पहुंचाकर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी।
 
बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन अश्विन के छठे ओवर में खूबसूरत गेंद पर वाॅर्नर का आॅफ स्टंप हिलाकर भारत को पहली सफलता दिलायी। गेंद ने एकदम से टर्न लिया, जिस पर वार्नर पूरी तरह से गच्चा खा गए थे। उन्होंने 67 गेंदों का सामना किया तथा तीन चौके लगाए।
 
वॉर्नर को 33 रन पर आउट करने के साथ ही अश्विन ने उन्हें सबसे अधिक बार आउट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान में अश्विन ने डेविड वाॅर्नर को आठवीं बार आउट किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरन के नाम था, उन्होंने वाॅर्नर को 7 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
 
कब-कब अश्विन के शिकार हुए वॉर्नर 
जनवरी 2012, एडिलेड, वॉर्नर (28) बो. अश्विन।
फरवरी 2013, चेन्नई, वॉर्नर (59) एलबीडब्ल्यू बो. अश्विन। 
मार्च 2013, हैदराबाद, वॉर्नर (26) बो. अश्विन।
दिसंबर 2014, वॉर्नर (40) एलबीडब्ल्यू बो. अश्विन।
जनवरी 2015, सिडनी वॉर्नर (101) कै. विजय बो. अश्विन।
जनवरी 2015, सिडनी, वॉर्नर (04) कै. विजय बो. बो. अश्विन। 
फरवरी 2017, पुणे, वॉर्नर (10) एलबीडब्ल्यू बो. अश्विन।
मार्च 2017, बेंगलुरु वॉर्नर (33) बो. अश्विन।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »