25 Apr 2024, 05:04:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ को गेंद फेंक ईशांत ने बनाई ऐसी शक्ल, विराट भी हंस पड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 2:47PM | Updated Date: Mar 5 2017 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। बेंगलुरू में खेले जा रहे भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच बेंगलुरू में खेला जा रहा है। मैच के दौरान एक ऐसा वाकया भी सामने आया जहां टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
 
दरअसल चेन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपनी शक्ल कुछ इस तरह की बनाई की विराट कोहली भी हंस पड़े। लेकिन कंगारुओं को ये समझ नहीं आया कि ईशांत ने ऐसा क्यों किया। ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ईशांत ने ऐसा फेस एक्सप्रेशन दिया। दरअसल ईशांत ने स्टीव स्मिथ को गेंद फेंकने के बाद इस तरह का एक्सप्रेशन दिया था।
 
ईशांत ने ऐसा दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 27वें ओवर में किया। तब ईशांत शर्मा बॉलिंग कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के बाद ईशांत ने अजीब सा चेहरा बना लिया। दरअसल ईशांत ने ऐसा करके रेनशॉ को चिढ़ा रहे थे। लेकिन तीसरी गेंद पर दोनों खिलाड़ा खामोश रहे। इसके बाद ईशांत ने चौथी गेंद स्टीव स्मिथ को डाली। लेकिन स्मिथ उस गेंद को सही तरीके से खेल नहीं पाए। जिसके बाद ईशांत ने इस अजीब तरह से अपना मुंह बनाया और स्मिथ को जवाब दिया।
 
ये सबकुछ देखकर कोहली भी हंस पड़े। पांचवीं गेंद डालने के बाद ईशांत ने स्मिथ को फिर चिढ़ाया। हलांकि स्मिथ भी ईशांत के चेहरे के इस अजीब हावभाव को देखकर हौले से मुस्कुरा रहे थे। ओवर खत्म होने के बाद स्मिथ और कोहली के बीच कुछ बात हुई। इसके बाद अगले ओवर में कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »