28 Mar 2024, 18:01:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL की तरह भारत में पहली बार शुरू होगी महिला क्रिकेट लीग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2017 12:40PM | Updated Date: Mar 3 2017 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 9
  • 10
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15
  • 16
  • 17
  • 18
नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर अब भारत में महिला क्रिकेट लीग भी शुरू होगी। इस लीग को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
 
इस लीग के जरिए बहुत-सी अनजान क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका प्राप्त होगा। भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी या सचिन तेंडुलकर जैसे पुरुष खिलाड़ियों के नाम के साथ अब इस लीग के माध्यम से महिला क्रिकेटर मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी जैसी खिलाड़ियों के नाम दर्शकों की जुबान पर होंगे।
 
अभी तक मुश्किल से कुछ महिला क्रिकेटर के नाम ही दर्शक जानते होंगे। महिला क्रिकेट लीग के संस्थापक पारुल जैन ने उम्मीद जताई है कि यह लीग भी आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग जैसा स्तर हासिल करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »