20 Apr 2024, 05:20:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने माना- बेंगलुरू में भारत को हराना काफी मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2017 10:43AM | Updated Date: Mar 3 2017 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया शनिवार को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी। पुणे में सीरीज का पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अब बेंगलुरू टेस्ट काफी रोचक होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में भारत को 333 रनों की करारी शिकस्त दी थी। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलियाई टीम के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरफ से आ रहे बयानों से ये बात साफ है कि उन्हें टीम इंडिया की वापसी की पूरी उम्मीद है। अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को लगता है कि भारत को पुणे की तुलना में ‘बेंगलुरू में हराना काफी मुश्किल’ होगा, क्योंकि पुणे में टॉस जीतना स्टीव स्मिथ के खिलाड़ियों के पक्ष में रहा था।
 
क्लार्क ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा- ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत को पुणे की तुलना में बेंगलुरू में हराना काफी कठिन होगा। अगर भारत टॉस जीत गया होता और पुणे में उसने बल्लेबाजी की होती तो मुझे नहीं लगता कि परिणाम यही हुआ होता। पूर्व कप्तान का मानना है, भारत में पहली पारी का स्कोर काफी अहम होता है।
 
अगर आप पहली पारी में 450 रन या इससे ज्यादा का स्कोर बनाते हो तो यह मायने नहीं रखता कि टॉस कौन जीता। पहली पारी में आपने जैसी बल्लेबाजी की, उसका मैच पर असर होता है। इसलिए पहली पारी में ज्यादा से ज्यादा रन जुटाना, दोनों टीमों का लक्ष्य होना चाहिए। क्लार्क ने कहा कि बेंगलुरू में विकेट अंतिम दो दिन में बिगड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »