28 Mar 2024, 13:50:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जांघ के ऑपरेशन के बाद रोहित शर्मा हुए फिट, 4 महीने बाद खेलेंगे मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 12:25PM | Updated Date: Mar 2 2017 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा करीब चार महीनों के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। रोहित शर्मा ने ट्विटर पर गुरूवार को इसकी जानकारी दी। रोहित ने बताया कि वो 4 और 6 मार्च को अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे।
 
गौरतलब है कि अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे और मैदान से बाहर हो गए थे। जांघ के ऑपरेशन के बाद रोहित ने कहा कि वे पूरी तरह फिट हो गए हैं। आपको बता दें कि मुंबई की टीम इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप-सी में दूसरे नंबर पर है और वो 4 और 6 मार्च को क्रम से आंध्र प्रदेश और गोवा की टीमों से भिड़ेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »