बेंगलुरू। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूर्व बतौर कमेंटेटर भारत दौरे पर आए हुए हैं। क्लार्क चार मार्च से बेंगलूरु में शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पूर्व यहां की गलियों में रिक्शा चला रहे हैं। क्लार्क ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वो रिक्शा चलाते दिखें। यह विडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
पुणे में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। क्लार्क इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम की मदद कर रहे हैं। क्लार्क का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 7 शतक लगाए हैं। रिक्शा चलना क्रिकेटरों के लिए कोई नया नहीं है, 2015 में श्रीलंका दौरे पर विराट कोहली और स्टअर्ट बिन्नी भी रिक्शा चला चुके हैं।