19 Apr 2024, 22:45:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुणे की पिच पर मुरली विजय का बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 10:22AM | Updated Date: Mar 2 2017 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंगलुरु। भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पुणे के विकेट को खराब करार देने वाले आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड की राय से सहमत नहीं हैं और उन्होंने कहा कि पुणे की पिच को चुनौतीपूर्ण कहा जा सकता है। विजय ने कहा, पुणे का विकेट खराब नहीं था। यह पहली गेंद से ही चुनौतीपूर्ण विकेट था।
 
एक क्रिकेटर होने के नाते हमें सपाट विकेट पर खेलने के बजाय कभी इस तरह के विकेट पर भी खेलना चाहिए। असल में ऐसे विकेट पर खेलना अच्छा रहता है, जिसमें आपके जज्बे और तकनीक की परख हो। भारतीय गेंदबाजों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पहली पारी के खराब प्रदर्शन के कारण काफी रन से पिछड़ने से टीम को नुकसान हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »