26 Apr 2024, 00:20:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गप्टिल ने सचिन, रोहित और विव को पीछे छोड़ा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 9:43PM | Updated Date: Mar 1 2017 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेमिल्टन। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (180*) की रिकॉर्ड शतकीय पारी के सहारे न्यू जीलैंड ने बुधवार को चौथे वनडे क्रिकेट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ न्यू जीलैंड ने पांच मैचों की सीरिज में 2-2 से बराबरी की। गुप्टिल दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में 180 या इससे अधिक की तीन पारियां खेली हैं। उन्होंने न्यू जीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का नया रिकॉर्ड भी बनाया। सेडन पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 279 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में न्यू जीलैंड ने 45 ओवर में 3 विकेट पर 280 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। गुप्टिल को मैन आॅफ द मैच चुना गया। 

15 चौके और 11 छक्के
न्यू जीलैंड के लिए गुप्टिल ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 138 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 180  रन बनाए। रॉस टेलर ने 97 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 66 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 180 रनों की मैच विजयी पारी खेली। गुप्टिल ने दूसरे विकेट के लिए कप्तान केन विलियमसन (21) के साथ 72 रन जोड़े। 
 
फॉफ डुप्लेसिस और एबी डीविलियर्स के अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका के लिए फॉफ डुप्लेसिस और कप्तान एबी डीविलियर्स ने अर्धशतक बनाए। डुप्लेसिस ने 97 गेंदों में 4 चौके लगाकर 67 रन बनाए। डीविलियर्स ने 59 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के जमाते हुए नाबाद 72 रनों की पारी खेली। हाशिम अमला ने 38 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 40 रन का योगदान दिया।
 
विव और सचिन को पीछे छोड़ा
गुप्टिल ने अपनी पारी के दौरान विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंडुलकर और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ा। गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे में तीसरी बार 180 या उससे ज्यादा की पारी खेली। रिचर्ड्स (189, 187 रन), तेंडुलकर (200, 186 रन) और रोहित (264, 209 रन) के नाम दो बार वनडे में 180 या ज्यादा की पारी खेलने का कीर्तिमान दर्ज है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »