20 Apr 2024, 01:36:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओ कीफे की गगनचुंबी छलांग, रेंटिंग में भारतीयों को काफी नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 3:38PM | Updated Date: Feb 26 2017 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। आॅस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर स्टीव ओ कीफे भारत के खिलाफ पुणे में पहले टेस्ट में 70 रन पर 12 विकेट लेने के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत रविवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए सीधे 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि 333 रन की हार झेलने वाली भारतीय टीम के अधिकतर खिलाडियों की रेंटिंग में गिरावट आई है।
 
ओ कीफे ने दोनों परियों में छह-छह विकेट लेकर विश्व की नंबर एक टीम को ढाई दिन के अंदर शर्मनाक शिकस्त झेलने के लिए मजबूर कर दिया। ओ कीफे ने इस प्रदर्शन से सीधे टॉप 100 में छलांग लगाते हुए 507 की सर्वश्रेष्ठ रेंटिंग के साथ 29वां स्थान हासिल कर लिया।
 
भारतीय खिलाडियों को इस मैच में शर्मनाक प्रदर्शन का नुकसान रेंटिंग में गिरावट के साथ उठाना पड़ा। कप्तान विराट को दोनों परियों में शून्य और 13 बनाने पर 22 अंक की गिरावट मिली और अब वह 873 अंकों पर खिसक गए हैं। हालांकि बल्लेबाजी रैंटिंग में उनका दूसरा स्थान बना हुआ है लेकिन नंबर एक बल्लेबाज आॅस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ से उनका फासला अब बढ़कर 66  अंकों का हो गया है।
 
पहला टेस्ट शुरू होने से पहले विराट और स्मिथ के बीच फासला 38 अंकों का था। पुणे में आॅस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शानदार 109 रन बनाने वाले स्मिथ के अब 939 अंक हो गए हैं। स्मिथ आॅल टाइम टिंग रैंटिंग के मामले में विवियन रिचर्ड्स और गैरी सोबर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर अपनी 939 की सर्वश्रेष्ठ रैंटिंग के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं।
 
पुणे टेस्ट में विराट ही नहीं सभी भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। चेतेश्वर पुजारा दो स्थान गिरकर टॉप टेन से बाहर हो गए हैं। पुजारा अब 11 वें स्थान पर हैं। अंिजक्या रहाणे भी दो स्थान गिरे हैं और 17 वें नंबर पर पहुंच गए हैं।       
 
मुरली विजय चार स्थान गिरकर 30वें ,रविचंद्रन अश्विन छह स्थान गिरकर 49वें, रविंद्र जडेजा 10 स्थान गिरकर 65वें और रिद्धिमान साहा 10 स्थान गिरकर 67 वें नंबर पर खिसक गए हैं। केवल लोकेश राहुल की रैंकिंग में सुधार हुआ है और वह 11 स्थान के सुधार के साथ 46 वें नंबर पर आ गए हैं।
 
गेंदबाजी में भी भारतीयों की रैंटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। नंबर एक गेंदबाज अश्विन का शीर्ष स्थान बरकरार है लेकिन उन्हें नौ अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। अश्विन के अब 878 अंक हो गए हैं जबकि जडेजा ने 17 अंक गंवाए हैं। जडेजा के 860 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
 
आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड अब एक स्थान के सुधार के साथ जडेजा के बराबर संयुक्त दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उमेश यादव ने चार स्थान का सुधार किया है और वह अब 30वें स्थान पर आ गए हैं। आॅस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क का 10वां, नाथन लियोन का 18वां और भारत के इशांत शर्मा का 23वां स्थान बना हुआ है।
 
आलराउंडर्स रैंकिंग में में अश्विन का पहला और जडेजा का तीसरा स्थान बना हुआ है लेकिन यहां भी दोनों की रैंटिंग में गिरावट आई है। अश्विन के अब 448 अंक हो गए हैं और उनके तथा दूसरे नंबर पर मौजूद बंगलादेश के शाकिब अल हसन के बीच फासला घटकर मात्र सात अंकों का रह गया है। शाकिब के 441 अंक हैं।
 
जडेजा को 35 अंकों का नुकसान हुआ है और वह 407 अंकों से गिरकर 372 अंकों पर आ गए हैं। पुणे टेस्ट की पहली पारी में महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाने वाले आॅस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने आलराउंडर्स में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंटिंग 347 हासिल कर ली है। स्टार्क अब चौथे स्थान पर हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »