26 Apr 2024, 01:20:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्लादेश से भिड़ने से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 1:24PM | Updated Date: Feb 26 2017 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज इस टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। मैथ्यूज के नहीं रहने से श्रीलंका टीम थोड़ी कमजोर नजर आती है और बांग्लादेश को मनोवैज्ञानिक रूप से फायदा मिल सकता है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 मार्च से गाले मैदान पर शुरू होगा। हाल ही में बांग्लादेश की टीम भारतीय धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज खेलकर लौटी है। 
 
मैथ्यूज की मांसपेशियों की समस्या एक बार फिर उभर आई है। क्रिकेट श्रीलंका के चयनकर्ता मंगलवार को सीरीज के लिए टीम का चयन करेंगे। मैथ्यूज पिछले छह महीनों में दूसरी टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले पैर में चोट के कारण वह पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे।
 
उस सीरीज में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने टीम की कप्तानी की थी। ऐसी संभावनाएं हैं कि हेराथ को एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।  हालांकि टीम के नियमित उप-कप्तान दिनेश चंडीमल जो जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए थे वह भी कप्तानी के दावेदार हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »