24 Apr 2024, 06:01:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के 43 रन की पारी के बावजूद हारा झारखंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 10:28AM | Updated Date: Feb 26 2017 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। महेंद्र सिंह धोनी 43 रन बनाने के बावजूद बतौर फिनिशिर नाकाम रहे और कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में झारखंड को पांच रन से हरा दिया। ईडन गार्डन पर धोनी का यह मैच देखने 1000 से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। उन्होंने कुछ देर मनोरंजक बल्लेबाजी की, लेकिन झारखंड की टीम 49.5 ओवर में 261 रन पर आउट हो गई। 
 
इससे पहले कर्नाटक ने 49.4 ओवर में 266 रन बनाए थे। कर्नाटक के लिए आईपीएल विशेषज्ञ मनीष पांडे ने 77 रन बनाए। झारखंड के लिए धोनी और सौरभ तिवारी (68) ने पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े। धोनी ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। वह तेज गेंदबाज टी. प्रदीप की गेंद पर बोल्ड हुए। अन्य मैचों में हैदराबाद ने जम्मू कश्मीर को 29 रन से हराया। वहीं सेना ने सौराष्ट्र को 48 रन से मात दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »