24 Apr 2024, 15:43:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ कप्तान का अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 10:24AM | Updated Date: Feb 26 2017 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम को दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनाने वाले स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को उनकी शानदार कप्तानी के लिए ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड से नवाजा गया है। विराट की कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरिज जीती हैं। 
 
विराट की कप्तानी में भारत ने पिछले साल 12 टेस्ट मैचों में 9 जीत हासिल की, जबकि तीन ड्रॉ रहे। भारतीय कप्तान का खुद का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है। विराट के अलावा इंग्लैंड के आॅलराउंडर और आईपीएल में 14.5 करोड़ रुपए की राशि में बिकने वाले बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को टेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »