29 Mar 2024, 19:56:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

...और मैदान छोड़ गए रेनशॉ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2017 2:25PM | Updated Date: Feb 24 2017 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। आॅस्ट्रेलियाई ओपनर मैट रेनशॉ भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैदान पर खेलने उतरे लेकिन लंच से पहले उन्हें पेट में गड़बड़ी के कारण तुरंत मैदान से बाहर निकलना पड़ा। रेनशॉ जब मैदान से बाहर गए तो उस समय 28वां ओवर चल रहा था और रेनशॉ का स्कोर 36 तथा टीम का स्कोर एक विकेट पर 82 रन था। हालांकि रेनशॉ 59वें ओवर में मैदान पर लौटे और 68 रन बनाकर आउट हुए जो पारी का सर्वाधिक स्कोर भी रहा।
 
28वें ओवर की दूसरी गेंद पर उमेश यादव ने जब वार्नर को बोल्ड किया तभी रेनशॉ भी मैदान से उनके साथ बाहर चले गए। इसके बाद आॅस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की कि रेनशॉ के पेट में गड़बड़ी है। वार्नर के आउट होने के बाद रेनशॉ सीधे अंपायर के पास बात करने गए और फिर उन्होंने कप्तान स्टीवन स्मिथ से बात की और तुरंत मैदान से बाहर चले गए। कप्तान स्टीवन स्मिथ इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »