19 Apr 2024, 11:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अश्विन ने रचा इतिहास, तोड़ा कपिल देव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2017 11:46AM | Updated Date: Feb 24 2017 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचा दिया। अश्विन ने मिचेल स्टार्क को आउट करने के साथ ही भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने होम सीजन में 64 विकेट हासिल करके कपिल देव के किसी होम सीजन में सबसे अधिक 63 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 
 
अश्विन ने 2016-17 सत्र में स्टार्क को अपना 64वां शिकार बनाया। ‍अश्विन ने 10 मैचों में 24.39 की औसत से ये विकेट झटके। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रनों पर 7 विकेट रहा। उन्होंने कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1979-80 में 13 टेस्ट मैचों में 20.25 की औसत से 63 शिकार किए थे। अश्विन और कपिल के बाद एक होम सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भारतीय कोच अनिल कुंबले रहे हैं। उन्होंने सीजन 2004/05 में 54 विकेट चटकाए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »