24 Apr 2024, 16:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL नीलामी में न बिकने पर इरफान पठान का छलका दर्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2017 2:48PM | Updated Date: Feb 23 2017 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दसवें संस्करण की नीलामी में किसी भी टीम द्वारा न खरीदे जाने पर इरफान पठान का दर्द सोशल मीडिया पर छलका। सोमवार को बेंगलुरु में हुई नीलामी के बाद बुधवार देर रात इरफान ने अपने फैंस के लिए एक लंबा सा इमोशनल फोटो मैसेज पोस्ट किया।
 
मैसेज में इरफान ने लिखा कि, साल 2010 में मेरी पीठ में 5 फ्रैक्चर हुए। फिजियो ने मुझे कहा कि मैं शायद दोबारा कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा। मुझे अपने सपने को छोड़ देना चाहिए। मैंने तब उनसे कहा था कि मैं कोई भी दर्द झेल सकता हूं, लेकिन अपने देश के लिए यह शानदार खेल छोड़ने का दर्द सहन नहीं कर सकता। मैंने कड़ी मेहनत की और इंडियन टीम में वापसी की।
 
इसके बाद इरफान ने कहा - मैंने अपने करियर में कई बाधाओं का सामना किया है, लेकिन कभी हार नहीं मानी। ये मेरा कैरेक्टर है। मुझे ऐसा ही करना है और हमेशा यही करूंगा। अब मेरे सामने यह बाधा है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं इसे अपने फैंस की दुआओं और शुभकामनाओं से इसे पार कर लूंगा। मैं अपने फैंस के साथ ये शेयर करना चाहता था जो मुझे अभी भी सपोर्ट कर रहे हैं।
 
इस नीलामी में 50 लाख बेस प्राइस वाले इरफान पठान को किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी कोई खरीदार नहीं मिला था। दूसरी ओर इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स नीलामी में सबसे महंगे बिके थे। 14 करोड़ 50 लाख रुपए की भारी-भरकम राशी में पुणे प्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदा था। टीम इंडिया के लिए 120 वनडे मुकाबले खेलने वाले इरफान ने IPL में अब तक 102 मुकाबलों में 80 विकेट लेते हुए 1137 रन भी बनाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »