29 Mar 2024, 18:16:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्‍ट्रेलिया से भिड़ने से पहले बोले विराट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 3:14PM | Updated Date: Feb 22 2017 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरूवार से शुरू होने जा रही सीरीज से पूर्व अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताते हुए कहा है कि उनका ध्यान अपने खेल पर है और वह विपक्षी टीम की रणनीतियों से बेफिक्र हैं। विराट ने भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच गुरूवार से यहां चार टेस्टों की सीरीज के पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता  कि विपक्षी टीम कैसा खेलती है। उनकी टीम केवल अपने खेल पर ही ध्यान दे रही है।
 
कप्तान ने कहा- हम आॅस्ट्रेलिया के खेल और उनकी क्षमताओं से वाकिफ हैं। उनके सकारात्मक और नकारात्मक खेल को हम जानते हैं। लेकिन हम इसे लेकर बहुत चिंता नहीं कर रहे हैं। हमारा काम अपने खेल पर ध्यान देना है। हम हर विपक्षी टीम का सम्मान करते हैं लेकिन हम अपनी प्रतिभा को भी जानते हैं।
 
विराट ने कहा कि उनके लिए तो हर मैच ही चुनौतीपूर्ण होता है। हर टीम अपनी ताकत से खेलती है। उन्होंने आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज तथा आईपीएल में उनके टीम साथी रहे मिशेल स्टार्क की तारीफ करते हुए कहा - स्टार्क के खेल में पहले से बहुत सुधार आया है। हम यदि विश्व स्तरीय बल्लेबाज की तारीफ करते हैं तो हमें विश्व स्तरीय गेंदबाजों की भी प्रशंसा करनी चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »