25 Apr 2024, 19:23:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट के नाम एक और रिकॉर्ड, बने पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 12:27PM | Updated Date: Feb 21 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम अब नया कीर्तिमान जुड़ गया है। विराट ने दुनिया की दिग्गज स्पोर्ट्स लाइफस्टाइल ब्रांड प्यूमा के साथ 100 करोड़ की डील साइन की है। विराट ने इस डील को 8 साल के लिए साइन किया है। वह किसी एक ब्रांड के साथ ऐसी डील करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। 
 
कोहली ने बताया कि प्यूमा के साथ बहुत बड़े-बड़े एथलीट जुड़े हुए हैं, इसलिए मैं उनकी लिस्ट में आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्यूमा का इतिहास रहा है कि उन्होंने हमेशा दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्सपर्सन को अपने साथ जोड़ा है। फिलहाल प्यूमा के ग्लोबल एंबेसेडर में जमैका के उसेन बोल्ट, असाफा पॉवेल, फुटबॉलर थियरी हेनरी और ओलिवर गिरॉड जुड़े हुए हैं। इस डील के बाद विराट कोहली भी अब प्यूमा के ग्लोबल एंबेसेडर के तौर पर इन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »