26 Apr 2024, 00:52:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका ने जीती टी-20 सीरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 4:04PM | Updated Date: Feb 20 2017 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विक्टोरिया। असेला गुणारत्ने की नाबाद 84 रन की तूफानी पारी के दम पर श्रीलंका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया को रविवार को अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में 2 विकेट से हराया। श्रीलंका ने इसके साथ ही तीन मैचों की सीरिज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाई। 
आॅस्ट्रेलिया ने 173 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया।
 
श्रीलंका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। नुवान कुलशेखरा अंतिम ओवर में एंड्रियो टाई की पहली गेंद पर आउट हो गए, लेकिन स्ट्राइक रोटेट हो चुकी थी। गुणारत्ने ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। श्रीलंका को आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे और गुणारत्ने ने विजयी चौका मार दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »