20 Apr 2024, 11:17:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पीटर रिचर्डसन का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 1:07PM | Updated Date: Feb 19 2017 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अपने पदार्पण टेस्ट में ही दो अर्धशतक बनाने वाले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पीटर रिचर्डसन का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। रिचर्डसन के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व बल्लेबाज का निधन शुक्रवार शाम को उनके आवास पर हुआ। इंग्लैंड के लिए 34 टेस्ट मैच खेलने वाले रिचर्डसन ने अपने पदार्पण टेस्ट में ही दो अर्धशतक लगाए थे।
 
उन्होंने 34 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में 2000 रन बनाए जिसमें पांच शतक शामिल थे। लगभग 15 सालों से भी अधिक समय तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले रिचर्डसन ने 44 शतकों की बदौलत 26055 रन बनाए थे। उन्होंने 1956 में एशेज सीरिज से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पदार्पण किया था। 1957 में उन्हें विजडन क्रिकेटर्स आॅफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »