18 Apr 2024, 05:51:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनिल कुंबले ने धोनी को बताया खेल का परफेक्‍ट दूत, विराट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 1:24PM | Updated Date: Feb 17 2017 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा भारतीय कप्तान में 19 साल के खिलाड़ी के बाद मौजूदा समय में आया बदलाव बेहतरीन है। कुंबले ने कहा, विराट कोहली, बेहतरीन। मुझे लगता है कि उनके बारे में बताने के लिए एक शब्द काफी कम है। मैंने उन्हें 19 साल के खिलाड़ी से विकास करते हुए देखा है जो कप्तान के रूप में (अंडर 19) विश्व कप जीतने के बाद पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से जुड़ा था। अगर आप आज का बदलाव देखें तो यह बेहतरीन है। उनके जैसा जज्बा, प्रेरणा और प्रतिबद्धता देखना बेहतरीन है। 
 
कुंबले ने कप्तानी क्षमता के लिए महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ भी की जिनके मार्गदर्शन में भारत ने दो विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीती। कुंबले ने कहा, किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि कोई रांची से आकर देश का नेतृत्व करेगा। 10 साल तक भारतीय कप्तान बनना ऐसी चीज थी जिसके बारे में नहीं सुना गया था और उन्होंने जिस तरह टीम के कप्तान के रूप में समय बिताया उसे सलाम है। वह खेल के परफेक्ट दूत हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »