16 Apr 2024, 20:59:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज के 4 छक्के भी नहीं दिला सके टीम को जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2017 3:03PM | Updated Date: Feb 16 2017 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सिक्सर किंग युवराज सिंह की 4 छक्कों से सजी 33 रन की आतिशी पारी उत्तर क्षेत्र को जीत नहीं दिला सकी और उसे मध्य क्षेत्र के हाथों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अंतर जोनल टी-20 टूर्नामेंट में बुधवार को मात्र 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। मध्य क्षेत्र ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उत्तर क्षेत्र की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन ही बना सकी। मध्य क्षेत्र की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। उत्तर क्षेत्र को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
 
महेश का अर्धशतक, नमन चूक गए
मध्य क्षेत्र की पारी में कप्तान नमन ओझा ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 1 छक्के के सहारे 48 रन बनाए। महेश रावत ने 57 रन की नाबाद पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान उन्होंने 40 गेंदें खेलीं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। मध्य क्षेत्र के लिए करण शर्मा ने तीन, अनिकेत चौधरी, अमित मिश्रा और अक्षय वाखरे ने एक-एक विकेट लिया। 
 
33 रन में 4 छक्के
युवराज ने मात्र 20 गेंदों में 4 छक्के लगाते हुए 33 रन  बनाए। युवराज के आउट होते ही उत्तर क्षेत्र की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। मनप्रीत गोनी ने मात्र 9 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 23 रन बनाए। ओपनर शिखर धवन ने 37, गौतम गंभीर ने 20 और ऋषभ पंत ने 25 रन बनाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »