18 Apr 2024, 23:31:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर ने गोद लिया महाराष्ट्र का दोंजा गांव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 3:31PM | Updated Date: Feb 14 2017 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत रत्न और राज्यसभा सासंद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने संसद की आदर्श ग्राम योजना के तहत महाराष्ट्र के ओस्मानाबाद जिले का एक गांव दोंजा गोद लिया है। दिग्गज क्रिकेटर सचिन ने इस गांव के विकास के लिए सांसद निधि से चार करोड़ रूपए की राशि भी आवंटित की है। इस राशि का उपयोग गांव में स्कूल निर्माण, जल आपूर्ति योजना, सड़क और सीवर की व्यवस्था के लिये किया जाएगा।
 
सचिन ने इससे पहले आंध्र प्रदेश में पुत्तमराजू कांदरिगा गांव को भी गोद लिया था। विज्ञप्ति के अनुसार सचिन के गांव को गोद लिए जाने के बाद यहां गांव स्तर पर पांच बैठकों को भी आयोजित किया गया है जिसमें गांव की महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया गया है।
 
नेल्लोर के पुत्तमराजू गांव में विकास कार्यो के बाद सचिन ने दोंजा को गोद लेने की घोषणा की है जहां जल्द ही विभिन्न एजेंसियों को विकास कार्यो के लिए निविदा जारी की जाएगी। पिछले कई वर्षों से सूखे से जूझ रहे दोंजा में सचिन ने पीने के पानी को घरों तक पहुंचाने के काम पर सबसे अधिक जोर दिया है। इसके अलावा यहां मौजूदा 70 साल पुराने एक स्कूल की इमारत की जगह भी नया स्कूल बनाया जाएगा। 
 
ओस्मानाबाद जिले के असिस्टेंट कलेक्टर आयुष प्रसाद ने सचिन के इस कदम को सराहते हुए कहा कि जिला अधिकारी कार्यालय ग्रामीणों के साथ मिलकर विकास कार्यो के लिए काम रहा है और उन्हें खुशी है कि सचिन ने इस जिले के गांव को गोद लिया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »