24 Apr 2024, 11:06:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 12:35PM | Updated Date: Feb 14 2017 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल के नाम क्रिकेट का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उमर अकमल के नाम रविवार को टी-20 क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। पाकिस्तान की टी-20 लीग पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते हुए अकमल जल्मी हसन की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। इसके साथ ही अकमल के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
 
24वीं बार हुए शून्य पर आउट 
उमर अकमल टी-20 करियर में 24वीं बार शून्य पर आउट हुए और उन्होंने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स और दो ‍अन्य क्रिकेटरों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वास्तव में अकमल ने मात्र 3 दिनों में यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे तीन दिनों में 2 बार शून्य पर आउट हुए और उन्होंने गिब्स को पीछे छोड़ दिया। 
 
गिब्स, तिलकरत्ने दिलशान और ड्वेन स्मिथ है जो 23-23 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वैसे गिब्स ने इसके लिए मात्र 167 पारियां खेली, जबकि दिलशान ने 217 और स्मिथ ने 270 पारियों में यह बदनुमा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »