23 Apr 2024, 23:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राम रहीम का दावा- कोहली को मैंने बताए क्रिकेट के मंत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2017 12:35AM | Updated Date: Feb 12 2017 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान और टीम की रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली के शानदार फॉम पर डेरा सच्चा सोदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने एक चौकाने वाला दावा किया है।
 
यह बयान उस समय सामने आया है जब विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने लगातार 4 सीरीज में दोहरे शतक लगाए है। इसी के साथ वे क्रिकेट जगत और वर्ल्ड में छा गए है। उन्होंने महान डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ा।
 
बॉलीवुड गॉसिप ब्लॉग स्पॉटबॉय के हवाले से राम रहीम ने कहा, विराट कोहली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे थे। मैंने उन्हें कड़ी मेहनत और लगातार सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कोहली ही एकमात्र क्रिकेटर नहीं हैं, जिनको उन्होंने सलाह दी हो।
 
कोहली के बारे में राम रहीम ने कहा है कि कोहली उनके आश्रम में आए थे। कोहली ने अपनी बाजुओं को स्ट्रॉग करने के टिप्स मांगे थे, जिसके बाद मैंने अटैकिंग क्रिकेट खेलने का गुरुमंत्र दिया। जिसके चलते विराट सफलता हासिल कर पाए है।
 
इसके अलावा रहीम सिंह ने दावा किया है कि, यूसुफ पठान, आशीष नेहरा, ज़हीर खान, अमित मिश्रा भी मेरे पास मार्गदर्शन के लिए आ चुके हैं। उन्होंने सबको यह कला सिखाई है और गुरुमंत्र दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »