20 Apr 2024, 19:09:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कहीं आॅस्ट्रेलिया के भी ना हो जाएं कीवी और इंग्लिश टीम जैसे हाल!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 4:34PM | Updated Date: Feb 10 2017 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। भारत दौरे को अपने लिए बड़ी चुनौती मान रही आॅस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा है कि भारतीय जमीन पर अच्छा खेलना और जीतना खिलाड़यिों की क्षमता आंकने का पैमाना है जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रशंसा या आलोचना दिला सकता है।
 
भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्टों की सीरीज 23 फरवरी से शुरू होगी। भारतीय टीम फिलहाल कमाल की फार्म में खेल रही है और उसका अपने घरेलू मैदान पर वर्ष 2012-13 के बाद से अपराजेय क्रम बना हुआ है। आखिरी बार एलेस्टेयर कुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने भारत को हराया था। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीती हैं।
 
आॅस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व कर रहे स्मिथ के लिए अब यह सबसे बड़ी चुनौती है कि वह अपनी टीमों को कीवी और इंग्लिश टीम के जैसा हाल होने से बचाएं। इंग्लैंड के कप्तान कुक ने तो भारत दौरे पर मिली 0-4 की हार के बाद अपनी कप्तानी तक छोड़ दी है। ऐसे में स्मिथ भी भारत के खिलाफ सीरीज की अहमियत को समझते हैं। 
 
उन्होंने कहा - भारत में अच्छा प्रदर्शन आपको बेहतरीन टीमों में शुमार कर सकता है। आॅस्ट्रेलिया ने उपमहाद्वीप में 2004 के बाद से सीरीज नहीं जीती है। वर्ष 2011 में उसने श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट जीता था। उन्होंने कहा - यदि आप भारत में जीतते हैं तो आपको बहुत श्रेय और प्रशंसा मिलेगी। यह दौरान हमारी टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम का दर्जा दे सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »