29 Mar 2024, 12:31:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गौतम गंभीर की जगह ऋषभ पंत बने दिल्ली के कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 3:48PM | Updated Date: Feb 10 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बाएं हाथ के ओपनर गौतम गंभीर के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से हाल ही में वापसी की थी और अच्छा प्रदर्शन भी किया था, लेकिन जैसे ही नियमित ओपनरों की चोट की समस्या ठीक हुई, तो उन्हें टीम से फिर बाहर कर दिया गया। उन्हें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ एक-एक टेस्ट खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने एक फिफ्टी बनाई और आक्रामक खेल भी दिखाया। अब उनके लिए एक और बुरी खबर है। गौतम गंभीर के हाथों से दिल्ली वनडे टीम की कप्तानी छिन गई है। 
 
दिल्ली के चयनकर्ताओं ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया के वनडे और टी-20 स्क्वाड में नहीं चुने जाने को ध्यान में रखते हुए कड़ा फैसला लिया और उनसे कप्तानी छीन ली। गौरतलब है कि छोटे फॉर्मेट में गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइडराइडर्स ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। फिर भी उन्हें दिल्ली वनडे टीम की कप्तानी के लायक नहीं समझा गया और उनके हाथ से कमान लेकर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सौंप दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »