28 Mar 2024, 22:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत बनाम बांग्लादेश: मैच के पहले दिन बने ये पांच रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 12:00PM | Updated Date: Feb 10 2017 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच यहां के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन अपनी पहली इनिंग में कप्तान विराट कोहली (111*) ने अपने कॅरियर का 16वां शतक लगाया। टीम इंडिया ने गुरुवार को पहली पारी में स्टंप तक 3 खोकर 356 रन बना लिए थे। रहाणे 45 रन बनाकर क्रीज पर थे। मुरली विजय (108) ने भी अपने करियर का नौवां शतक लगाया।
 
पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। शतक के साथ ही विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किए। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में तिहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने वाले करुण नायर ने बिना खेले रिकॉर्ड बनाया। 
 
मैच के पहले दिन बने पांच रिकॉर्ड
- विराट कोहली ने कप्तानी करते हुए यह नौवां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली है। विराट से आगे सुनील गावसकर ने कप्तानी करते हुए 11 शतक लगाए हैं। 
- विराट ने सौरव गांगुली के 16 शतकों की बराबरी भी की।  
- कोहली टेस्ट के एक घरूले सत्र में सबसे ज्यादा 1075 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने। उनसे पहले सहवाग ने 1105 रन बनाए थे।
- चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली का यह 12वां शतक है। इस नंबर पर सबसे ज्यादा 44 शतक सचिन तेंडुलकर ने लगाए हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ ने भी इस नंबर पर 12 सैकडे जड़े हैं। 
- पुजारा ने 83 रनों की पारी खेलने के साथ चंदू बोर्डे का एक सत्र में 1604 रन बनाने के 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पुजारा ने 2016-17 सत्र में 1605 रन बनाए।  
 
बिना खेले नायर ने बनाया रिकॉर्ड
तिहरा शतक लगाने के बाद अगले टेस्ट के लिए टीम में नहीं शामिल किए जाने वाले करुण नायर ने भी बिना खेले रिकॉर्ड बनाया। करुण से पहले केवल तीन खिलाड़ी ही तिहरा शतक जड़ने के बाद अगले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए। एंडी संधाम ने 1925 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ तिहरा शतक लगाया था और वे चोट के कारण अगले टेस्ट में खेल नहीं पाए थे। 
 
अन्य दो क्रिकेटर सर लेन हटन और इंजमाम उल हक हैं लेकिन दोनों ही खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं थे। इंग्लैंड के हटन ने 1938 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 364 रन बनाए थे और फिर वे अगला टेस्ट नहीं खेले थे। इंजमाम ने 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 329 रन की पारी खेली थी और फिर अगले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »