29 Mar 2024, 02:31:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब बच्चों को क्रिकेट सिखाएंगे धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2017 12:36PM | Updated Date: Feb 9 2017 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही पश्चिम बंगाल के बारासात में अपने एक दोस्त के अकादमी के बच्चों को क्रिकेट खेलना सिखाते नजर आएंगे। धोनी के पुराने मित्र और बंगाल के पूर्व क्रिकेटर सुभोमोय दास की फ्रेंड्स अकादमी ने पूर्व कप्तान को बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग सलाहकार नियुक्त किया है जिसके तहत वह अकादमी के बच्चों को बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक के गुर सिखाएंगे। 
अकामदी ने कहा है कि वह अप्रैल के पहले सप्ताह से इस परियोजना पर काम करना शुरु कर देगी।
 
सुभोमोय ने कहा, धोनी की यह इच्छा थी कि बंगाल में क्रिकेट स्कूल की शुरुआत की जाए। उन्होंने मुझसे कहा था कि एक ऐसी परियोजना की शुरुआत की जाए जहां बच्चे पढ़ाई के साथ- साथ क्रिकेट भी सीख सकें। इस परियोजना को पहले रांची में शुरू करने की योजना थी, लेकिन पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे बंगाल में शुरू किया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »