26 Apr 2024, 01:32:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IND-BAN : दूसरे दिन का खेल खत्‍म, बांग्लादेश - 41/1

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2017 10:07AM | Updated Date: Feb 10 2017 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए हैं। तमीम इकबाल (18) और सौम्य सरकार (15) क्रीज पर हैं। इससे पहले भारत ने 687/6 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की कर दी। भारत की ओर कप्तान विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक लगाते हुए 204 रन बनाए। 
 
इसके अलावा ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने 108 रन, विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने नाबाद 106 रन की शतकीय पारियां खेलीं जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 83, अजिंक्य रहाणे ने 82 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 60 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलकर भारत के स्कोर में योगदान दिया। रविचंद्रन अश्विन ने 34 रन बनाए।  
 
कोहली ने लगातार सीरीजों में दोहरे शतक लगाने के मामले में सर डॉन ब्रैडमैन और टीम इंडिया के ही पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली चार लगातार सीरीजों में सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने के मामले में नंबर वन पर आ गए हैं।
 
उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन और भारत के राहुल द्रविड़ ने लगातार 3 सीरीज में 3 दोहरे शतक जड़े थे। अजिंक्य रहाणे 82 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहले दिन 356/3 रन बनाए थे। रहाणे ने अपने टेस्‍ट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। इससे पहले मुरली विजय (108) ने करियर का नौवां शतक लगाया। 
 
टीमें इस प्रकार...
भारत : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार। 
 
बांग्लादेश : मुशफिकर रहीम (कप्तान), तामिम इकबाल, सौम्य सरकार, मोमिनुल हक, महमुदुल्लाह, शब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, कामरुल इस्लाम रब्बी। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »