25 Apr 2024, 23:24:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टि्वटर पर कश्मीर का मुद्दा उठाकर बुरे फंसे अफरीदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 4:50PM | Updated Date: Feb 7 2017 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच के तनाव को खत्म करने की गुजारिश की है। उन्होंने कश्मीर पर बात रखते हुए कहा है कि कश्मीर की समस्या को जल्दी सुलझाना जरूरी है।

 
अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा है - कश्मीर कई दशक से बर्बरता का शिकार हो रहा है। अब समय है कि इस कश्मीर की समस्या को सुलझाया जाए। क्योंकि इस बर्बरता के कारण अनगिनत लोगों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने आगे लिखा है, कश्मीर धरती का स्वर्ग है। हम बेगुनाहों की अपील पर बेखबर नहीं हो सकते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा है, आई स्टैंड विथ कश्मीर, कश्मीर सॉलिडेरिटी डे।
 
अफरीदी के ट्वीट के बाद भारतीय फैंस भड़क गए। भारतीय फैंस ने कहा कि आप कश्‍मीर के बजाय अपने देश की हालत को देखिए। कुछ यूजर ने अफरीदी को बलूचिस्‍तान के बारे में याद दिलाया। कुछ ने लिखा कि आपके देश की ओर से भेजे गए आतंकियों के कारण ही कश्‍मीर हिंसा से जूझ रहा है। एक ने लिखा कि भारत के मामलों में दखल मत दीजिए। इस मुद्दे पर पाकिस्‍तानी और भारतीय यूजर्स भी आपस में भिड़ गए। कई यूजर्स ने गाली-गलौज भी किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »