18 Apr 2024, 06:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुश्ताक अली ट्रॉफी : गेंदबाजों ने दिलाई मप्र को जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 3:19PM | Updated Date: Feb 7 2017 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। हरप्रीत सिंह (53) की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से मध्यप्रदेश ने मुश्ताक अली ट्रॉफी इंटर जोनल टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के मुकाबले में  विदर्भ को 8 रनों के करीबी अंतर से हराया। यह मध्यप्रदेश की 5 मैचों में 5वीं जीत है और वह कुल 20 अंकों के साथ सेंट्रल जोन में शीर्ष पर बना हुआ है। 
 
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मध्यप्रदेश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 135 रनों का छोटा स्कोर बनाया। जवाब में विदर्भ की टीम 19.1 ओवर में 127 रनों पर ढेर हो गई। 
 
हरप्रीत ने खेली अर्धशतकीय पारी
मध्यप्रदेश की ओर से हरप्रीत सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली। हरप्रीत ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 53 रन बनाए। पार्थ साहनी ने 34 गेंदों पर 4 चौके लगाते हुए 40 रनों का योगदान दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों का साझेदारी की। 
 
दाते की घातक गेंदबाजी
मध्यप्रदेश की ओर से पुनीत दाते ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। सोहराब धालीवाल ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। चंद्रकांत साकुरे ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और ईश्वर पांडे ने एक विकेट झटका।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »