19 Apr 2024, 20:33:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया से भिड़ने से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 3:17PM | Updated Date: Feb 7 2017 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस चोट के कारण भारत के खिलाफ गुरुवार से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इमरुल को भारत ए के खिलाफ जिमखाना मैदान में अभ्यास मैच में फील्डिंग करते समय बाएं पैर में चोट लग गई थी।
 
बांग्लादेश के मीडिया मैनेजर रबीद इमाम के अनुसार यह वही चोट है, जिसके कारण इमरुल को पिछले महीने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा था। इमरुल की जगह  मोसादक हुसैन को शामिल किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »