25 Apr 2024, 15:10:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत से हार के बाद कुक ने छोड़ी कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 1:07PM | Updated Date: Feb 7 2017 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत दौरे पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 0-4 से मिली करारी शिकस्त के बाद अनुभवी टेस्ट कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन वह खिलाड़ी के रूप में खेलना जारी रखेंगे। इंग्लैंड के लिए 59 टेस्टों में कप्तानी करने वाले कुक ने अपने फैसले के बारे में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष कॉलिन ग्रेव्स से चर्चा की थी।  

कुक ने अगस्त 2012 में इंग्लैंड की कप्तानी संभाली थी और वह इंग्लैंड के सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान थे। उनके रिकॉर्ड में 2013 और 2015 में एशेज सीरिज जीत के अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका में सीरिज जीत शामिल है। उन्होंने 2010 और 2014 के बीच 69 एक दिवसीय मैचों में इंग्लैंड का नेतृत्व किया था, जो इंग्लैंड का एक अन्य रिकॉर्ड है। 
 
कुक इंग्लैंड के सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान रहे। उन्होंने पिछले किसी कप्तान के मुकाबले सर्वाधिक टेस्ट शतक बनाए और वह अब तक 140 टेस्टों में 11057 रन के साथ इंग्लैंड के रिकॉर्डधारी बल्लेबाज हैं। कप्तानी के अपने पांच सत्रों के दौरान कुक को 2012 में विजडन क्रिकेटर आॅफ द ईयर का पुरस्कार मिला और 2013 में वह आईसीसी के वर्ल्ड टेस्ट कप्तान बने। कुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने 59 मैचों में 24 जीते, 22 में हार मिली, जबकि 13 ड्रॉ रहे। वनडे में कुक ने 69 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से इंग्लैंड ने 36 जीते और 30 हार का सामना करना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »