18 Apr 2024, 20:06:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

VIDEO- SA v SL: मैच के बीच खिलाड़ियों पर 'हमला'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2017 5:03PM | Updated Date: Feb 5 2017 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 29
  • 21
  • 22
  • 23
  • 24
  • 27
  • 28
  • 20
  • 30

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी भुला नही पाएगा। जोहानिसबर्ग के फेमस वांडरर्स स्टेडियम में मधुमक्खियों के एक बड़े झुण्ड ने खिलाड़ियों और अंपायर पर अचानक हमला बोल दिया। इस वहज से खेल को दो बार रोकना पड़ा और करीब घंटे भर का समय खराब हुआ। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए फील्डर-बैट्समैन-अंपायर सभी मैदान पर लेट गए।

बता दें कि श्रीलंका ने 25वें ओवर में अपना चौथा विकेट खोया था, और वहीं नए बल्लेबाज असेला गुणरत्ने अपनी पहली गेंद का सामना ही करने वाले थे कि अचानक मैदान में मधुमक्खियां का आक्रमण हो गया और स्लिप में खड़े फील्डर मैदान पर लेट गए। अचानक हुए इस हमले से मैदान में मौजूद सभी 13 खिलाड़ी सहित अंपायर नीचे गिर गए, वहीं उसके 1 घंटे बाद पुनः खेल शुरू किया गया। 
 
जैसे ही मधुमक्खियों ने मैदान पर हमला किया तो वह सबसे पहले विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के पीछे पड़े हेलमेट पर इनका झुण्ड लग गया। उस समय श्रीलंका 26.3 ओवर में स्कोर 4 विकेट के नुकसान के साथ 117 रन पर थी। वहीं जब मधुमक्खियां मैदान से गयाब हो गई तो खिलाड़ी फिर से मैदान में पहुचे और मैच शुरू कर दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »