25 Apr 2024, 15:16:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर में भारत ग्रुप ए में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 6:18PM | Updated Date: Jan 31 2017 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। अपनी ऊंची रैंकिंग और दूसरी टीमों के खिलाफ शानदार रिकाॅर्ड के दम पर भारत आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2017 में ग्रुप ए में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। इस ग्रुप में श्रीलंका के खिलाफ 24 मैचों में पांचवीं रैंकिंग वाले भारत का जीत हार का रिकाॅर्ड 22.1 का है। श्रीलंका ने एकमात्र जीत 2013 महिला विश्व कप में दर्ज की थी जब 138 रन से हराकर उसने भारत को प्रारंभिक दौर से ही बाहर कर दिया था। 
 
दोनों टीमें सात से 21 फरवरी तक कोलंबो में होने वाले टूर्नामेंट के पहले दिन एक दूसरे से भिड़ेंगी। ग्रुप में अन्य टीमें आयरलैंड, जिम्बाब्वे और थाईलैंड हैं। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, स्काटलैंड और पापुआ न्यू गिनी हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी।
 
भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा - हम किसी भी टीम को हलके में नहीं लेंगे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हार चार साल पहले मिली थी। उसके बाद से हमने हर मैच में उसे हराया है। उन्होंने कहा- हमारे पास संतुलित और अनुभवी टीम है जिससे श्रीलंका की धीमी विकेटों पर मदद मिलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »