16 Apr 2024, 12:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केएल राहुल ने रचा इतिहास, तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 1:27PM | Updated Date: Jan 30 2017 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। भारत के केएल राहुल ने रविवार को नागपुर टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचा। भारत की ओर से लोकेश राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। राहुल ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। राहुल जॉर्डन की गेंद पर स्टोक्स को कैच देकर पैवेलियन लौटे।
 
राहुल अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। सहवाग ने 19 सितंबर 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 68 रन बनाए थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »