23 Apr 2024, 12:24:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO: कमाल करते हो पांडेजी…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2017 10:31AM | Updated Date: Jan 30 2017 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। भारत के मनीष पांडे रविवार को नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भाग्यशाली साबित हुए। बेन स्टोक्स की गेंद खेलने से पांडे चूके, गेंद स्टंप्स को लगी लेकिन बेल्स नहीं गिरी इसलिए वे आउट होने से बच गए। तेज गेंदबाज स्टोक्स भारत की पारी में 15वां ओवर डाल रहे थे। उनकी पांचवीं गेंद को खेलने से पांडे चूके और स्टोक्स ने पहले तो अपील की, लेकिन फिर हताशा में सिर झुका लिया। 

वास्तव में पांडे गेंद को खेलने से चूके जिसके बाद गेंद आॅफ स्टंप्स को लगी और एलईडी लाइट जल उठी लेकिन बेल्स हवा में उठने के बाद फिर जगह पर ही बैठ गई। पांडे उस वक्त 10 रनों पर खेल रहे थे और टीम का स्कोर था 3 विकेट पर 107 रन था। मनीष पांडे इस जीवनदान का ज्यादा लाभ नहीं उठा पाए और 30 रन बनाकर मिल्स की गेंद पर बोल्ड होकर पैवेलियन लौटे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »