18 Apr 2024, 17:08:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के नाम का दुरूपयोग कर रही यह मोबाइल कंपनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2017 3:24PM | Updated Date: Jan 29 2017 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके एक मोबाइल कंपनी पर आरोप लगाया है कि उसके साथ करार दिसंबर 2012 में समाप्त होने के बावजूद वह उन्हें ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश करके उनके नाम का दुरूपयोग कर रही है। 
हाई कोर्ट ने मैक्स मोबिलिंक के शीर्ष अधिकारियों की खिंचाई की।
 
धोनी ने अपनी याचिका में दलील दी थी कि यह फर्म उसके पूर्व के आदेश का पालन नहीं कर रही है। न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा - आप (मैक्स) आदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे हो। आपको अदालत के निर्देशों का पालन करना चाहिए। दोनों पक्षों को इस मामले की 28 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई से पहले 21 अप्रैल 2016 के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया जाता है। 
 
अदालत धोनी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कंपनी के सीएमडी अजय अग्रवाल के खिलाफ अदालत के 17 नवंबर 2014 के आदेश का पालन नहीं करने के लिये अवमानना की कार्रवाई करने की अपील की गई थी। अदालत ने तब मैक्स मोबिलिंक को ऐसे किसी भी उत्पाद की बिक्री नहीं करने के लिये कहा था जिसके विज्ञापन में इस क्रिकेटर के नाम का उपयोग किया गया हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »