20 Apr 2024, 20:21:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया के एलेड केरी ने लिए छह गेंदों पर 6 विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2017 11:33AM | Updated Date: Jan 28 2017 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। क्रिकेट के मैदान पर छह गेंदों पर छह छक्के लगने का कारनामा तो कई बार हो चुका है लेकिन किसी गेंदबाज ने छह गेंद पर छह विकेट लिए हों, ऐसा शायद पहली बार हुआ है।

आॅस्ट्रेलिया के क्लब स्तर के एक क्रिकेटर एलेड केरी ने इस करिश्मे को अंजाम देकर सुर्खियां बटोरी हैं। गोल्डन पाइंट क्रिकेट क्लब के 29 साल के केरी ने विक्टोरिया में बॉलरेट क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट में छह विकेट लेने वाला ओवर किया।

केरी ने यह कारनामा नौवें ओवर में किया और दिलचस्प यह है कि पहले आठ ओवर में इस गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला था। केरी के छह विकेट के लाजवाब प्रदर्शन की बदौलत विपक्षी बेलेरेट की टीम महज 40 रन पर ढेर हो गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »