26 Apr 2024, 05:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किंग्स इलेवन पंजाब के स्ट्रेटेजी प्रमुख बने वीरेंद्र सहवाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2017 2:06PM | Updated Date: Jan 24 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब आगामी आईपीएल सत्र में इस टीम के क्रिकेट आॅपरेशंस और स्ट्रेटेजी प्रमुख की भूमिका में भी नजर आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की इस टीम में सहवाग एंबेसडर की भूमिका भी निभा रहे हैं।
 
सहवाग ने कहा, किंग्स इलेवन पंजाब मेरे दिल के करीब है और युवा प्रतिभाओं को तराशकर मुझे खुशी होती है। मुझे अगले सत्र के शानदार रहने की उम्मीद है। सहवाग आईपीएल-8 के समय से किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है। यह तीसरा वर्ष होगा, जब वे टीम के एंबेसडर की भूमिका में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी की तरफ से कहा गया कि टीम को वीरू के लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »