28 Mar 2024, 18:16:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गर्लफ्रेंड की फोटो पोस्ट करने के आरोप में बांग्लादेश क्रिकेटर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2017 12:19PM | Updated Date: Jan 24 2017 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश के स्पिनर अरफात सन्नी को रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड की निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश के एक अखबार 'द डेली स्टार' के अनुसार सन्नी की गर्लफ्रेंड ने खुद दो हफ्ते पहले पुलिस से इस बारे में शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार अराफात ने अपनी गर्लफ्रेंड का एक फेक फेसुबक अकाउंट खोला और उस पर दोनों के पर्सनल फोटोज पोस्ट कर दिए।

हो सकती है 14 साल की जेल
पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया जहां अदालत ने सन्नी को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है। अगर सन्नी पर लगा आरोप साबित हो जाता है तो उन्हें 14 साल की जेल और 1 करोड़ टका यानी करीब 86 लाख रुपए के जुर्माना भरना पड़ सकता है। 
 
बोर्ड ने झाड़ा पल्ला 
फिलहाल इस मसले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया है, वहां से जारी बयान में कहा गया है कि ये क्रिकेटर का निजी मामला है इसलिए हमारा हस्तकक्षेप सही नहीं है लेकिन हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सन्नी ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं। 16 वनडे इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 24 विकेट लिए हैं। 10 टी-20 में 12 विकेट उनके नाम हैं। वर्ष 2016 में संदिग्ध एक्शन के चलते सन्नी को सस्पेंड किया गया था।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »