25 Apr 2024, 09:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भावुक युवी ने खोले कई राज....लेने वाले थे संन्यास!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 3:29PM | Updated Date: Jan 20 2017 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटक। करीब 3 साल बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले युवराज सिंह ने कटक में शानदार 150 रनों की पारी खेली। इसी के साथ युवराज ने 6 साल बाद वनडे में शतक भी लगाया। मैच जीतने के बाद युवराज सिंह ने कई खुलासे किए। युवराज ने कहा- वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन विराट कोहली ने उन पर भरोसा जताया था। ऐसे में उनके भरोसे का मान तो रखना बनता ही था।
 
युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक में हुए दूसरे वनडे में अपना वनडे मैचों का बेस्ट स्कोर भी बनाया। उन्हें इस पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया। इसके बाद वह काफी भावुक दिखे। युवी ने कहा- मैं जिस लड़ाई को लड़कर यहां आया हूं, उसके बारे में सिर्फ मैं ही जानता हूं। मुझे पता नहीं था कि मैं दोबारा खेल पाऊंगा भी या नहीं। 
 
लोगों ने भी विश्वास खो दिया था, लेकिन मैंने अपना विश्वास बना के रखा। मैंने अपने कॅरियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मेरी सोच है- कभी हार मत मानो। 2011 वर्ल्ड कप के बाद युवराज सिंह को कैंसर हो गया था। इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के बाद वह काफी समय तक टीम से बाहर रहे।
 
युवराज सिंह ने स्वीकार किया कि उनके दोबारा टीम इंडिया में होने में कई लोगों का हाथ है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की टीम की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नई इंग्लैंड टीम काफी खतरनाक है। उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। पहले उनके पास फ्लिंटॉफ और हार्मिसन थे और अब भी अच्छे बल्लेबाज हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »