28 Mar 2024, 16:01:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL खेलेने से इंग्‍लैंड के खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा : मोर्गन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 2:59PM | Updated Date: Jan 20 2017 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटक। इंग्लैंड के अधिकांश खिलाड़ी अब तक आईपीएल की नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं रहे हैं लेकिन वनडे कप्तान ईयोन मोर्गन का कहना है कि इस बार हालात दीगर होंगे। यह पूछने पर कि क्या उन्हें नीलामी का इंतजार है, मोर्गन ने कहा-  बिल्कुल। इस बार कई खिलाड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीद है कि उनका चयन होगा और वे अधिकांश मैच खेल सकेंगे।
 
जोस बटलर की ही तरह मोर्गन का मानना है कि आईपीएल ऐसा मंच है जिससे इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा- इससे अपने कौशल का विकास किया जा सकता है। भारत को उसकी धरती पर हराना कठिन है और इसके लिए अपार कौशल की जरूरत है। 
 
आईपीएल खेलने से जरूर फायदा मिलेगा। भारत के हाथों वनडे श्रृंखला गंवाने के बावजूद मोर्गन ने सकारात्मक पहलुओं पर गौर करने के लिए कहा चूंकि पांच महीने के भीतर इंग्लैंड में चैम्पियंस ट्राॅफी खेली जानी है। उन्होंने कहा- हम श्रृंखला गंवा चुके हैं लेकिन चैम्पियंस ट्राॅफी की तैयारी के मद्देनजर यह उम्दा श्रृंखला रही। आधुनिक 50 ओवरों का क्रिकेट काफी चुनौतीपूर्ण है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »