20 Apr 2024, 14:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों ने विराट को बताया ‘रोनाल्डो’ और ‘एलियन’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 2:08PM | Updated Date: Jan 17 2017 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने अद्भुत खेल से इन दिनों बुलंदियों पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों की सीरिज के पहले मैच में भारत ने  इंग्लैंड के 351 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की। 
 
इस जीत में कप्तान कोहली ने अहम भूमिका निभाई और उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद हर कोई कप्तान विराट का मुरीद बन गया है। विराट की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि विपक्षी भी उनके मुरीद बन गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने विराट को क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो तो माइकल वॉन ने उन्हें एलियन बताया है। 
 
नासिर ने कहा कि विराट तो क्रिकेट के रोनाल्डो हैं। विराट वाकई एक विराट खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी शतकीय पारी से जीत की नींव रखी, जिसे बाद में केदार जाधव ने अंजाम दिया। दोनों का खेल शानदार था। विराट ने वही काम किया, जो फुटबॉल में अकसर रोनाल्डो करते हैं। वह सचमुच क्रिकेट के रोनाल्डो हैं। इंग्लैंड के एक और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि मेरी नजर में वह टेस्ट, वनडे और टी-20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि वह किसी और ही ग्रह के प्राणी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »