24 Apr 2024, 11:43:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकइंफो अवॉर्ड की दौड़ में भारतीय कप्तान विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 12:32PM | Updated Date: Jan 17 2017 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के कप्तान बन चुके रन मशीन विराट कोहली, स्टार आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा को वर्ष 2016 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए 9वें वार्षिक ईएसपीएन क्रिकइंफो पुरस्कारों में नामित किया गया है।
 
ईएसपीएन क्रिकइंफो ने सोमवार को 12 वर्गों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। विजेता का चयन इयान चैपल, महेला जयवर्धने, रमीज राजा, ईशा गुहा, संबित बल, कर्टनी वाल्श, मार्क बुचर और साइमन टॉफेल जैसे दिग्गजों की समिति करेगी। 
 
विराट को टेस्ट क्रिकेट में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में उनके 235 रन, वनडे में मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 154 रन, टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में 49 रन तथा मोहाली में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में नाबाद 82 रन और कप्तानी के लिए नामित किया गया है। कप्तान के लिए विराट की टक्कर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, पाकिस्तान के मिसबाह उल हक, इंग्लैंड के इयान मोर्गन और दक्षिण अफ्रीका के फॉफ डुप्लेसिस से हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »